बड़ी खबर : किचन कैबिनेट के नौकरशाहों को सीएम ने सौंपे विभाग। पढ़िए पूरी खबर

सीएमओ में तैनात सभी अधिकारियों को सीएम ने विभाग सौंप दिए हैं। विभाग सोपने के साथ ही ऑफिसरो के लिंक ऑफिसर भी तय कर दिए गए हैं। जानिए कौन क्या करेगा: 1- अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी  राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, लोकसभा, राज्यसभा, भारत सरकार के मंत्री गण, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से […]

सीएमओ में तैनात सभी अधिकारियों को सीएम ने विभाग सौंप दिए हैं। विभाग सोपने के साथ ही ऑफिसरो के लिंक ऑफिसर भी तय कर दिए गए हैं।

जानिए कौन क्या करेगा:

1- अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 

  • राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, लोकसभा, राज्यसभा, भारत सरकार के मंत्री गण, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय रखने का कार्य सौंपा गया।
  •   राष्ट्रीय /अंतरराष्ट्रीय विकास परिषद एवं नीति आयोग से संबंधित समस्त प्रकरण का कार्य सौंपा गया।
  •  विधानसभा से संबंधित समस्त प्रकरण का कार्य सौंपा गया।
  •  सभी आवंटित विभागों के मध्य सामान्य इत्यादि का संपूर्ण प्रकरण का कार्य भी सौंपा गया।

2- विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार

  • विभिन्न विकास एवं शासकीय कार्यों का विभिन्न मीडिया तंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार संबंधित कार्य सौंपा गया।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय/ सचिवालय एवं कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री की सुरक्षा से संबंधित कार्य सौंपा गया।
  •  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न मीडिया तत्रों के माध्यम से विकास एवं शासकीय कार्य के प्रचार प्रसार संबंधी कार्य व उनका दैनिक पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया।
  •  मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर जारी किए जाने वाले व्यक्तव्य  आदि का कार्य सौंपा गया।
  •  मुख्यमंत्री के दौरे व भ्रमण, अभिभाषण, चुनाव संबंधी घोषणा एवं समन्वय का कार्य सौंपा गया।
  • मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल संबंधी कार्य सौंपा गया।
  • मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य भी होंगे।

3- सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम

  • अवस्थापना विकास शाखा से संबंधित समस्त कार्यक्रमों एवं विभागों द्वारा संपादित किए जाने वाले समस्त कार्य की प्रगति एवं अनुश्रवण का कार्य।
  • जिला अधिकारियों से समन्वय एवं जिला स्तरीय विकास कार्य तथा जनोपयोगी कार्यक्रमों का समन्वय एवं अनुश्रवण।
  • मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संबंधित समस्त कार्य।
  • न्यायपालिका से संबंधित समस्त प्रकरण।
  • राज्य भवन से संबंधित समस्त प्रकरण ।
  • मुख्यमंत्री की घोषणाए एवं उनका अनुश्रवण।
  •  केंद्र पोषित, वाहय सहायतित,राज्य सैक्टर व जिला सैक्टर कार्य/ परियोजनाओं/ योजनाओं आदि का अनुश्रवण 
  • विधायक/ सांसदों से समन्वय
  • मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग तीन एवं चार से संबंधित कार्य।
  •  मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री जी द्वारा समय समय पर सोंपे गए अन्य कार्य।

4- सचिव शैलेश बगोली

  • मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र के कार्य की समीक्षा एवं अनुश्रवण संबंधी कार्य।
  • अंतर्राष्ट्रीय संवाद/सहयोग एवं विभिन्न दूतावासों से संबंधित समस्त प्रकरण।
  • राजधानी के बहार मुख्यमंत्री के प्रवास भ्रमण हेतु कार्यक्रमों का समन्वय /अनुश्रवण।
  • भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों में राज्य से संबंधित लंबित प्रकरणों का अनुश्रवण।
  • मंत्री परिषद से संबंधित सभी प्रकरण।
  • मुख्यमंत्री सचिवालय/ कैंप कार्यालय में व्यवस्थापन संबंधित कार्य।
  • भारत सरकार के साथ समन्वय एवं प्रायोरिटी प्रोग्राम का अनुश्रवण।
  • मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित कार्य।
  • भारत सरकार को संप्रेषित की जाने वाली सूचनाओं को तैयार करवाना।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग 1 और 6 से संबंधित कार्य।
  • मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य।

5- प्रभारी सचिव एस.एन पांडे

  • राजधानी के बाहर मुख्यमंत्री के प्रवास बनवाने हेतु कार्यक्रमों का समन्वय /अनुश्रवण।
  • राज्य भवन से संबंधित समस्त प्रकरण।
  • विभिन्न राजकीय विभागों द्वारा विभिन्न आयोगों में नियुक्ति हेतु भेजे गए अभी वचनों की प्रगति अनुश्रवण।
  • मुख्यमंत्री की घोषणाएं एवं उनका अनुश्रवण।
  • मुख्यमंत्री की बैठकों में लिए गए सभी निर्णय का अनुश्रवण सुनिश्चित करना।
  • केंद्रीय पोषित  योजनाओं एवं प्रायोरिटी प्रोग्राम का अनुश्रवण।
  • प्रत्येक सोमवार को शासकीय कार्य विधि के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय/ सचिवालय में आने वाले विभिन्न महानुभावों/ जनप्रतिनिधियों आदि से मुलाकात करना व उनसे प्राप्त होने वाले प्रत्यवेदनों/ समस्याओं आदि पर यथोचित कार्यवाही एवं अनुश्रवण करना।
  • मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली विभागीय/जनपदीय बैठक हेतु 2 दिन पूर्व बैठक का एजेंडा एवं संक्षिप्त नोट बनाकर मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करना तथा बैठक के बाद 3 दिन के अंदर बैठकों के कार्यवृत्त बनवाकर निर्गत करवाना।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग 2, 4 और 5 से संबंधित कार्य।
  • मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य।

किसका लिंक ऑफिसर कौन होगा:

लिंक ऑफिसर एक दूसरे की गैरमौजूदगी में एक दूसरे का काम संभालते हैं।

  • अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के लिंक ऑफिसर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार होंगे ।
  • विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार के लिंक ऑफिसर सचिव मीनाक्षी आर सुंदरम होंगे। 
  • सचिव मीनाक्षी आर सुंदरम के लिंक ऑफिसर सचिव शैलेश बगोली होंगे ।
  • सचिव शैलेश बगोली के लिंक ऑफिसर प्रभारी सचिव एसएन पांडे होंगे ।
  • प्रभारी सचिव एसएन पांडे के लिंक ऑफिसर सचिव शैलेश बगोली होंगे।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts