सावधान : रेलवे ट्रैक पर रील बनाना युवती को पड़ा भारी। हुई मौत…

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना  हरिद्वार : सहेली के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, उसके साथ गई सहेली ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया […]

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

हरिद्वार : सहेली के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, उसके साथ गई सहेली ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया । गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार वैशाली (20) निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी ।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी ।

इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं ।

बताया जा रहा है कि इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी, उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

सहेली से मिली सूचना पर मामा के परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।

कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पता चला है कि हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts