गजब : अफसरों को रास आया भ्रष्ट कर्मी । सेवा समाप्ति के बावजूद बनाया भंडार सचिव

मामला थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड हरिद्वार का है, जहां के एक कर्मचारी मोहित कुमार की जांच  अधिकारियों ने जांच में फर्जी नियुक्ति मानी है और देश की शान तिरंगा लगी टेबल पर बैठकर शराब पीने का दोषी माना है और इस तरह के कृत्य करने के लिए जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड हरिद्वार […]

मामला थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड हरिद्वार का है, जहां के एक कर्मचारी मोहित कुमार की जांच  अधिकारियों ने जांच में फर्जी नियुक्ति मानी है और देश की शान तिरंगा लगी टेबल पर बैठकर शराब पीने का दोषी माना है और इस तरह के कृत्य करने के लिए जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड हरिद्वार ने सचिव तथा केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हरिद्वार के सभापति को इसकी सेवा समाप्त करने के आदेश निर्गत किए हैं। लेकिन इन दोनों ने इसके विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है तत्कालीन सचिव केपी अवस्थी ने तो इस फर्जी नियुक्ति वाले कर्मचारी को अपने समस्त अधिकार देकर नियमों कोई बदल कर रख दिया  और सभापति ने फर्जी सचिव बनाकर इसे बिना किसी आदेश के काफी समय तक कार्य भी लिया है।

 जिला सहायक निबंधक को शिकायत करने पर भी इसके विरुद्ध उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 इसके पश्चात सूत्रों के हवाले से खबर है कि वर्तमान में नियुक्त जिला सहायक निबंधक हरिद्वार ने इस कर्मचारी को नियमों का उल्लंघन करते हुए भंडार में सचिव नियुक्त कर दिया और अब उपनिबंधक एम त्रिपाठी ने इसे दोबारा सचिव बनाने के आदेश जारी कर दिए और अब इस सचिव की मनमानी चरम पर है। 

यह सब यह व्यक्ति सभापति  और मौजूदा जिला सहायक निबंधक हरिद्वार राजेश चौहान और विकास तिवारी के संरक्षण में करता है।

 देखना होगा कि क्या उच्चाधिकारी या मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इसकी जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हैं !

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts