भर्ती घोटाला विरोध प्रदर्शन : राजधानी में दिखा युवाओं का आक्रोश, पुलिस ने बरसाई लाठी तो युवाओं ने पत्थर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज भर्ती घोटालों के विरोध में युवाओं का भारी आक्रोश देखने को मिलाl भारी तादाद में देहरादून पहुंचे युवाओं ने गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन किया l  प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने  नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराने की मांग की। […]

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज भर्ती घोटालों के विरोध में युवाओं का भारी आक्रोश देखने को मिलाl भारी तादाद में देहरादून पहुंचे युवाओं ने गांधी पार्क पर धरना प्रदर्शन किया l 

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने  नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराने की मांग की।

धीरे-धीरे यह प्रदर्शन गांधी पार्क से सड़कों पर उतर आया और कई सड़कें जाम हो गईl

आक्रोशित युवाओं ने जब जिलाधिकारी की भी नहीं सुनी तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी जिससे बात और बिगड़ गई और युवाओं ने भी पत्थरबाजी कर दीl

उत्तराखंड में परीक्षा में भर्ती घोटालों के चलते पुलिस, पटवारी, वन क्षेत्राधिकारी, लोअर पीसीएस, अपर पीसीएस, आरओ, एआरओ, पीसीएस जे, प्रवक्ता एई, जेई जैसी कई भर्तियां निरस्त हुई,जिसके चलते युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा हैl

भर्ती धांधली को लेकर ही बेरोजगार युवाओं का गुस्सा आज देहरादून की सड़कों पर देखने को मिलाl

इसी बीच राजधानी में युवाओं के आक्रोश को देखकर मुख्यमंत्री धामी ने भी बयान जारी कियाl धामी ने कहा कि” युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।  हमने घोटाला किया न दबाया है। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे न आने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के हितों की रक्षा करने को सबसे पहला दायित्व बताया और कहा कि नकल रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। घोटाले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Also Read This

एक्शन: 535 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती के मामलों में वांछित दो आरोपी भी गिरफ्तार, 2026 में 37 नशा तस्कर पकड़ेमोरी/उत्तरकाशी, 19 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी त्योहारी सीजन...

बड़ी खबर :देहरादून में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज। डीएम ने अधिकारियों को दिए ये अहम् निर्देश

Uttarakhand Election 2027: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन...

Related Posts