एक्सक्लूसिव खुलासा : अफसर जी-20 में व्यस्त , माफिया खनन में मस्त । सुने ऑडियो, देखें वीडियो

नैनीताल बेतालघाट:-लगातार प्रदेश भर में हो रहे अवैध खनन पर शिकायते आ रही हैं। वहीं शिकायतों का संज्ञान लेने की जगह सभी आधिकारी G-20 के प्रोग्रामों में लगे है। नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के प्रधान भुवन सिंह व पटवारी के बीच अवैध खनन पर हुई वार्ता यह तय करती है कि बीजेपी राज में […]

नैनीताल बेतालघाट:-लगातार प्रदेश भर में हो रहे अवैध खनन पर शिकायते आ रही हैं। वहीं शिकायतों का संज्ञान लेने की जगह सभी आधिकारी G-20 के प्रोग्रामों में लगे है।

नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के प्रधान भुवन सिंह व पटवारी के बीच अवैध खनन पर हुई वार्ता यह तय करती है कि बीजेपी राज में अवैध खनन माफियो से सर चढ़ कर बोल रहा है।

सुनिए ऑडियो:

 

पटवारी कहता है नजर आ रहा है कि उसको कोई नियम कानून पता नही,जब तक उसको ऊपर से आदेश नही होंगे तब तक वह कोई कार्यवाही नही करेगा। जबकि उससे पहले ग्राम प्रधान द्वारा कोशियकटोली एसडीएम परितोष वर्मा को सूचना दी, जिसमे एसडीएम ने कहा वो जी-20 में व्यस्त है।

तब उन्होंने तहसीलदार मनीषा बिष्ट को सूचना दी, उन्होंने भी टाल मटोली कर अवैध खनन में कार्यवाही की कोई ऐसी ठोस योजना नही बनाई।

ग्राम प्रधान भुवन का कहना है कि यह पट्टा क्षेत्रीय प्रतिनिधि व उनके पुत्र के दीनदया से चल रहा है, जहां अधिकारी भी कार्यवाही करने से परेज कर रहे हैं ।

बेतालघाट क्षेत्र में लगातार अवैध खनन सर चढ़ कर बोल रहा है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts