बड़ी खबर : युवती ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप। राजभवन से बैठी जांच

पंतनगर विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर पर युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर युवती से अमर्यादित बात करते थे, जिसकी रिकॉर्डिंग युवती की मां ने राज्यपाल को भेज दी। अब राज्यपाल के सचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर जांच करने के लिए और रिपोर्ट देने के लिए कहा है। […]

पंतनगर विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर पर युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर युवती से अमर्यादित बात करते थे, जिसकी रिकॉर्डिंग युवती की मां ने राज्यपाल को भेज दी।

अब राज्यपाल के सचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर जांच करने के लिए और रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

मामला पिछले साल का है। एक साल तक जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मामला राजभवन तक पहुंच गया। इसके बाद जाकर इस मामले में जांच बैठी है।

मामला वर्ष 2022 का है, जहां गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग में वर्ष 2022 में खटीमा की एक युवती ने विश्वविद्यालय में संचालित एक प्रोजेक्ट में काम करने के लिए आवेदन किया था।

कमेटी ने उसका चयन कर दिया। लेकिन एक महीने बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसके चयन को नियम के विरुद्ध बताकर प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया।

युवती ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर उसे फोन करके अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते थे।

प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए युवती की मां ने राज्यपाल से शिकायत की है।

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts