आस्था : खुले केदारनाथ धाम के कपाट। श्रद्धालुओं ने जमकर बजाए ढोल नगाड़े

आज यानी मंगलवार सुबह 6:30 पर केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जमकर ढोल नगाड़े बजाए। बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री यहां पर मौजूद रहे।  कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया […]

आज यानी मंगलवार सुबह 6:30 पर केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जमकर ढोल नगाड़े बजाए।

बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री यहां पर मौजूद रहे। 

कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी।

इस बार बर्फबारी की वजह से केदारनाथ में काफी ठंड है। 2 से ढाई फीट तक बर्फ जमी है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग दर्शनों को आ रहे हैं। इधर बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 6:10 बजे खोले जाएंगे।

 

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts