दु:खद- यहां चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली । एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है यहां झोकेदार हवाओ, तेज बिजली कड़कने के साथ ही जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड में बिगड़े हुए मौसम का प्रकोप उत्तरकाशी पुरोला में देखने को मिला। यहां से चार आदमियों पर आकाशीय बिजली गिरने की दुखद खबर सामने आ रही है। कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों […]

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है यहां झोकेदार हवाओ, तेज बिजली कड़कने के साथ ही जमकर बारिश हो रही है।

उत्तराखंड में बिगड़े हुए मौसम का प्रकोप उत्तरकाशी पुरोला में देखने को मिला। यहां से चार आदमियों पर आकाशीय बिजली गिरने की दुखद खबर सामने आ रही है।

कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

घायल हुए व्यक्ति 

  •  चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल
  • निखिल (24) पुत्र खुशपाल
  • अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल  

अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Also Read This

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

बड़ी खबर: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर सील। अब तक 12 पर हुआ एक्शन

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।...

Related Posts