हाईकोर्ट ब्रेकिंग: अवैध खनन मामले में कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति । दो सप्ताह में स्थलीय जांच दाखिल करने के आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के रामनगर में अवैध खनन संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करते हुए दो सप्ताह में स्थलीय जांच रिपोर्ट दाखिल कराने को कहा है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर को पूर्ण सुरक्षा और तीस हजार रुपये की फीस देने को कहा है।          मुख्य […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के रामनगर में अवैध खनन संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करते हुए दो सप्ताह में स्थलीय जांच रिपोर्ट दाखिल कराने को कहा है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर को पूर्ण सुरक्षा और तीस हजार रुपये की फीस देने को कहा है। 

        मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने आज उसहम सिंह नगर जिले में रामनगर रेंज के गुलजारपुर में चार सड़कों से अवैध खनन होने का आरोप लगाया था। मामले में सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष द्वारा एफिडेविट में बताया गया की चार गेटों में पांच जगह चैकपोस्ट लगाए गए हैं। जबकि आठ जगहों में पोस्ट होनी चाहिए। न्यायालय ने अवैध खनन पर सवाल उठाते हुए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया। खंडपीठ ने दो हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर को पूरी सुरक्षा देने और उन्हें ₹30,000/= फीस के रूप में देने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने अगली तारीख पर निदेशक भूगर्भ विभाग और माइनिंग से व्यक्तिगत या ऑनलाइन रूप से उपस्थित रहने और जवाब दाखिल करने को कहा है। 

        गुलजारपुर निवासी प्रिन्सपाल सिंह ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उधम सिंह नगर जिले में रामनगर रेंज के गुलजारपुर के जंगलों से लगातार अवैध खनन हो रहा है। इसे तत्काल रोका जाए क्योंकि इससे वन संपदा को भी नुक्सान हो रहा है।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts