ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना : तेजी से हो रहा कार्य । जल्द दौड़ेगी ट्रेन,धार्मिक स्थलों की यात्रा होगी शुगम

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग मार्ग पर जल्द ही ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य चल रहा है।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद से ही यात्रियों के लिए यात्रा बहुत ही छोटी और सुविधाजनक हो जाएगी।

यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं में से एक है। इसीलिए इस पर काफी तेजी से काम चल रहा है।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना लगभग 125 किमी लंबी है।

 ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक और सुंरग को आर-पार किया गया है,जिसकी लंबाई लगभग 3.2 किमी है।  इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाली सुरंगों की संख्या 17 तथा इनकी कुल लंबाई 6.2 किमी है। हाल में नरकोटा से जवाड़ी बाईपास तक सुरंग बनाने के लिए 500 कर्मचारी लगे हुए है।इस रेल लाइन पर 35 पुल भी बनाए जाने हैं। वही इस रूट पर कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे इनमें से 2 स्टेशन बाहर तथा 10 स्टेशन सुरंग के अंदर तैयार किए जाएंगे।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद धार्मिक स्थलों की यात्रा बहुत ही सुगम हो जाएगी। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग जाने में 7 घंटे का समय लगता है लेकिन इस रेल परियोजना के पूरा होने पर मात्र 2 घंटे का समय ही लगेगा।

वहीं ऋषिकेश से बद्रीनाथ जाने वाले यात्री केवल 4 घंटे में ही यात्रा को पूरी कर लेंगे।अभी ऋषिकेश से बद्रीनाथ 11 घंटे का समय लगता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts