बड़ी खबर: अपनी जिम्मेदारियों से बचते नजर आए बीआरओ के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार

रिपोर्ट: थराली / गिरीश चन्दोला  थराली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग बीआरओ के द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है,लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ीकरण के दौरान दीवारें नही बनने से सिमलसैणं के ग्रामीणों की कृषि भूमि को काफी नुकसान पहुंचा है।  लेकिन ग्रामीणों के द्वारा लगातार बीआरओ को पत्राचार भी किया गया और थराली उपजिलाधिकारी […]

रिपोर्ट: थराली / गिरीश चन्दोला

 थराली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग बीआरओ के द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है,लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ीकरण के दौरान दीवारें नही बनने से सिमलसैणं के ग्रामीणों की कृषि भूमि को काफी नुकसान पहुंचा है। 

लेकिन ग्रामीणों के द्वारा लगातार बीआरओ को पत्राचार भी किया गया और थराली उपजिलाधिकारी रविन्द्र जुवाठा को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी दीवारें नहीं लगी,जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश बीआरओ के प्रति देखने को मिल रहा है ।

वही मंगलवार को थराली में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जहां बीआरओ के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार पहुंचे। ग्रामीण विनोद चन्दोला की शिकायत पर जब सहायक अभियंता से पूछा गया तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों से बचते हुए साफ कह दिया कि तहसील दिवस में उनके कमान अधिकारी पहुंच रहे हैं,वही जवाब देंगे।

जबकि सिमलसैणं की ग्रामीणों कृषि भूमि को जहां नुकसान पहुंच रहा है, वह कार्यक्षेत्र सहायक अभियंता प्रदीप कुमार का है।

बड़ा सवाल है कि क्या अपनी जिम्मेदारियों से बचते हुए ऐसे अधिकारियों पर लगाम लग पाएगी या जनता ऐसे ही परेशान नजर आएगी!

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts