मौसम अपडेट: आज देहरादून सहित 6 जिलों में भारी बारिश के आसार,रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून सहित 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।  खासकर हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, […]

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून सहित 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। 

खासकर हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने के आसार हैं।  

उत्तराखंड में हो रही बारिश लगातार काफी नुकसान कर रही है। बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से भी काफी जान और माल का नुकसान हो रहा है।

आज होने वाली बारिश से भी नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसलिए सावधानी बरतें।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts