एक्ससीलुसिव खुलासा : लकड़ी तस्कर को स्कूल के प्रधनाचार्य का सरक्षण,लाखों की बेशकीमती लकड़ी स्कूल से बरामद

रिर्पोट- इंद्रजीत असवाल चकराता : पहाड़ों में वन माफिया हो खनन माफिया या भू माफिया सब ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी सेटिंग बना रखी है।इन माफियाओं के साथ अब सरकारी कर्मचारी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।  ताजा मामला जनपद देहरादून के चकराता का है जहाँ पर विगत तीन दिन पहले वन विभाग […]

रिर्पोट- इंद्रजीत असवाल

चकराता : पहाड़ों में वन माफिया हो खनन माफिया या भू माफिया सब ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी सेटिंग बना रखी है।इन माफियाओं के साथ अब सरकारी कर्मचारी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। 

ताजा मामला जनपद देहरादून के चकराता का है जहाँ पर विगत तीन दिन पहले वन विभाग ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजाणु के एक भवन में लाखों रुपए की बेशकीमती देवदार के पेड़ों की लकड़ी पकड़ी थी,जिसमे स्कूल के प्रधनाचार्य की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

वही जब हमने मामले की पड़ताल की तो पता चला है कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजाणु के प्रधानाचार्य केशर सिंह के परिवार का उनका भाई अतर सिंह ही वो वन तस्कर है जिसने अपने भाई प्रधानाचार्य

की आड़ में स्कूल भवन को अवैध लकड़ी का गोदाम बना दिया था।

वही जब हमारे द्वारा प्रधानाचार्य केशर सिंह से बात की गई तो उन्होंने समय न होने की वजह से बात टाल दी, 

वही अब इसी मामले में हमने स्कूल के सहायक शिक्षक को पूछा गया तो उनका कहना था कि उनका घर नजदीक में है इसलिए वे घर से आना जाना करते हैं।

इस संबंध में उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इन मास्टर जी पर क्या कार्यवाही करता है!

Also Read This

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

उपलब्धि : पहाड़ से निकला उड़ने वाली कार का सपना।उत्तराखंड की प्रतिभा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून।08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी पहाड़ के होनहार इनोवेटर रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कम संसाधनों में उड़ने...

Related Posts