बड़ी खबर: यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय तथा मनेरी क्षेत्र में शाम 4.55 बजे भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 आंकी गई। भूकंप से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल प्राप्त हो रही सूचना के […]

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय तथा मनेरी क्षेत्र में शाम 4.55 बजे भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 आंकी गई। भूकंप से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल प्राप्त हो रही सूचना के अनुसार किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के अलावा मनेरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
बताते चलें कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है। यहां पूर्व में भी कई बार बड़े भूकंप आ चुके हैं।

यही कारण है कि भूकंप के हल्के झटकों को महसूस कर भी क्षेत्रवासी सहम जाते हैं और तत्काल घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों में निकल जाते हैं। हालांकि आज भूकंप से कहीं से भी किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

Also Read This

दुःखद: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। चिलामू गांव निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा...

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

Related Posts