हाईकोर्ट: सहकारी बैंकों में ग्रुप डी भर्ती में अनियमत्ता मामले में सरकार से मांगी रिपोर्ट

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमिताओं के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से दो दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमिताओं के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से दो दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 29 सितम्बर को तय की है।                

मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी प्रियांशु त्यागी ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि वर्ष 2020 में प्रदेश के सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के लिए 423 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान इसमें कई अनियमितताएं सामने आई।

याची ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में अधिकारियों और नेताओ के रिस्तेदारों का चयन किया गया है और कई अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें भर्ती किया जा रहा है। इसकी शिकायत हरिद्वार में ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने मुख्यमंत्री से की। लेकिन इसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। समाचार पत्रों में अनियमितताओं की खबर छपने के बाद मुख्य सचिव के निर्देश पर सहकारिता विभाग के सचिव ने हरिद्वार में इस भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया। लेकिन नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून और पिथौरागढ़ में इसके बाद भी भर्तियां की गई। याचिकाकर्ता ने जनहीत याचिका में कहा है कि इस पूरे मामले की जाँच सी.बी.आई.से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय।

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts