अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों का बिखरा हुनर

ज़ायके की दुनिया में कला और विज्ञान के मिश्रण का तड़का लगाते ‘अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस’ को दुनिया भर में मनाया गया।  इसी कड़ी में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी द्वारा पाक कला विशेषज्ञों की देखरेख में ज़ायके में रोमांच का तड़का लगाती विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।   शुक्रवार को देवभूमि […]

ज़ायके की दुनिया में कला और विज्ञान के मिश्रण का तड़का लगाते ‘अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस’ को दुनिया भर में मनाया गया।  इसी कड़ी में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी द्वारा पाक कला विशेषज्ञों की देखरेख में ज़ायके में रोमांच का तड़का लगाती विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।  

शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज़्म की ओर से ‘अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस’ मनाया गया।  इस दौरान पाक कला में विज्ञान के खूबसूरत मिश्रण पर चर्चा की गयी।  इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस के मुख्य विषय ‘ग्रोइंग ग्रेट शेफ्स’ को ध्यान में रखते हुए दुनियाभर के जाने माने शेफ्स और उनकी काबीलियत को छात्रों के साथ साझा किया गया।  इसके अलावा छात्रों में छुपे पाक कला हुनर को परखने के उद्देश्य से ‘हाउस ऑफ़ स्पायसेज़’ प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें छात्रों ने विभिन्न संस्कृतियों के आवरण में लिपटे तमाम ज़ायकेदार व्यंजन पेश किये, जो उन्होंने अपने घर में तैयार किये थे।  वहीं, इन व्यंजनों को परखने के लिए जाने माने शेफ राजेश शर्मा और शेफ योगेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।  इसके अलावा विषय आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘हंगरी लेंस’ के माध्यम से भी छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।  कार्यक्रम के दौरान शेफ टॉक सहित ‘गोरमे क्लब’ लांच किया गया। अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में डीबीयूयू स्कूल ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज़्म, आयएचएम, देहरादून और द रेनीसॉन्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट सहित 45 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने कहा कि हुनर की तलाश में ऐसे आयोजन मुख्य भूमिका अदा करते हैं। क्योंकि चुनौतियों से लड़कर ही छात्र अपना परचम लहराते हैं।  कार्यक्रम के दौरान डीन स्कूल ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म डॉ महेश उनियाल, चंद्रमौली ढौंढियाल सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।        

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts