बड़ी खबर: राजस्व उप निरीक्षकों ने की स्थायीकरण की मांग

रिपोर्ट बिजेंद्र राणा  पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ जनपद इकाई चमोली की वार्षिक बैठक स्थान गोपेश्वर में संपन्न हुई जिसमें निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में व्यवहारिक पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षकों के स्थाईकरण की मांग की गई वर्ष 2016 बैच के भर्ती राजस्व उपनिरीक्षक दो […]

रिपोर्ट बिजेंद्र राणा 

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ जनपद इकाई चमोली की वार्षिक बैठक स्थान गोपेश्वर में संपन्न हुई जिसमें निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में व्यवहारिक पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षकों के स्थाईकरण की मांग की गई वर्ष 2016 बैच के भर्ती राजस्व उपनिरीक्षक दो साल पहले व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण ले चुके हैं लेकिन उनका स्थायीकरण नहीं किया गया है। इसमें कई राजस्व निरीक्षक भी शामिल हैं।

साथ ही राजस्व पुलिस चौकियो में फर्नीचर मरम्मत कार्य की मांग,ऑफिशियल कार्य प्रमाण पत्र एवं अन्य कार्यों हेतु लैपटॉप प्रिंटर की माँग, क्षेत्रवार वर्ष भर पी०आर० डी० की मांग ,राजस्व सेवकों को वर्दी उपलब्ध करने की मांग भी की गई।एवं माननीय न्यायालयो द्वारा पूर्व में समय-समय पर दिए गए आदेशों के अनुपालन में पुलिस कार्य हटाने की मांग की गई।

बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप शाह, सचिव नीरज स्वरूप, संरक्षक प्रदीप रावत, पूजा शाह, मोहन लाल, हरीश भंडारी और हिमेश डिमरी आदि मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts