एक्शन : इस भाजपा नेता के घर भी ED की छापेमारी । मच गया हड़कंप

उधमसिंह नगर के काशीपुर में भाजपा नेता के आवास पर Enforcement Directorate (ED) ने छापेमारी की है।   ED की टीम बाजपुर रोड स्थित बीजेपी जिला मंत्री अमित सिंह के आवास को खंगाल रही है। यह छापेमारी कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के संग भी जोड़ी जा रही है। आज, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के […]

उधमसिंह नगर के काशीपुर में भाजपा नेता के आवास पर Enforcement Directorate (ED) ने छापेमारी की है।  

ED की टीम बाजपुर रोड स्थित बीजेपी जिला मंत्री अमित सिंह के आवास को खंगाल रही है। यह छापेमारी कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के संग भी जोड़ी जा रही है।

आज, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के साथ, उनके निकट समर्थकों के घरों पर भी ED ने छापामारी की है। भाजपा नेता अमित सिंह के निवास पर छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ हैं। इस छापेमारी से सियासी हलचल तेज हो गई है, जिससे बीजेपी नेता समेत हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वर्तमान में, ED की टीम बीजेपी नेता अमित सिंह के निवास पर मौजूद है। इस छापे को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के संबंधित ठिकानों के साथ जोड़ा जा रहा है। 

यहां उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुछ आईएफएस अधिकारियों के ठिकानों पर भी ED ने छापेमारी की है। 

इस छापेमारी के दौरान, वित्तीय लेन-देन के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही इससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की भी जाँच की जा रही है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts