फर्जी बाबाओं की दूसरी लिस्ट!

कुमार दुष्यंत// हरिद्वार। अखाड़ा परिषद् द्वारा फर्जी संतों की पहली सूची में घोषित राम रहीम, आसाराम व राधे मां के बाद अब फर्जी संतों के कुछ ओर नये नाम सामने आने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद् कल प्रयाग में होने जा रही संतों की अहम बैठक में इस पर मुहर लगाएगी।  अखाड़ा परिषद् ने […]

कुमार दुष्यंत//

हरिद्वार। अखाड़ा परिषद् द्वारा फर्जी संतों की पहली सूची में घोषित राम रहीम, आसाराम व राधे मां के बाद अब फर्जी संतों के कुछ ओर नये नाम सामने आने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद् कल प्रयाग में होने जा रही संतों की अहम बैठक में इस पर मुहर लगाएगी।


 अखाड़ा परिषद् ने गत सितंबर में चौदह फर्जी संतों की सूची जारी करते हुए ही ऐलान कर दिया था कि फर्जी संतों की दूसरी सूची भी शीघ्र ही जारी की जाएगी। इसको लेकर अखाड़ा परिषद् की बैठक दीपावली के बाद प्रस्तावित थी, जो अब कुछ विलंब से 29 दिसंबर को प्रयाग में होने जा रही है। बैठक के एजैंडे में हालांकि प्रयाग में होने वाले कुंभ, शंकराचार्य विवाद व संतों की गुमशुदगी आदि विषयों को रखा गया है।लेकिन इस बैठक में ही क्योंकि फर्जी संतों की दूसरी सूची को भी फाईनल किया जाना है।इसलिए अखाड़ा परिषद् की यह बैठक महत्वपूर्ण बन गयी है।
जानकारी के अनुसार अखाड़ा परिषद् के पास फर्जी संतों के रुप में करीब तीन दर्जन संतों के नाम हैं। जिनमें से चौदह नामों का खुलासा 10 सितंबर को प्रयाग में हुई बैठक में कर दिया गया था। शेष नामों में से छंटनी के बाद अब करीब इतने ही ओर नाम फर्जी संतों के रुप में घोषित करने पर सहमति बन गयी है।अखाड़ा परिषद् के शीर्ष संत कल प्रयाग में हो रही बैठक में इन नामों का ऐलान कर सकते हैं। अखाड़ा परिषद् क्योंकि अनधिकृत तौर पर स्वयं को शंकराचार्य प्रचारित करने वाले संतों के भी खिलाफ है। इसलिए कल होने जा रही बैठक में न्यायालय के आदेशों पर चल रही शारदा पीठ के शंकराचार्य चयन की प्रकिर्या पर विचार-विमर्श के बाद फर्जी शंकराचार्यों पर भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : 9 साल बाद श्रीनगर की सड़कों पर दौड़ी सिटी बस। सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट - जयप्रकाश नोगाई पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर शहर के लोगों का करीब नौ साल का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से बंद...

पगडंडियों से पदक तक… मीनाक्षी रावत ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय

नौगांव, यमुना घाटी/उत्तरकाशी,1 नवंबर 2026रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडी किसान परिवार की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो स्वर्ण पदक, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर...

Related Posts