बड़ी खबर : जानिए कब मिलेगा बीजेपी पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष …

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। ओर आए दिन कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। फिलहाल महेंद्र भट्ट इस कमान को संभाले हुए हैं। लेकिन जब से भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं, तभी से पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर […]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। ओर आए दिन कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं।

फिलहाल महेंद्र भट्ट इस कमान को संभाले हुए हैं। लेकिन जब से भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं, तभी से पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं।

हालंकि अब देहरादून में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ये साफ हो गया कि नवंबर तक अभी महेंद्र भट्ट ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद की कमान संभालेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी ने सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त में शुरू होगी और दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ पूरी होगी।

सूत्रों के अनुसार, राज्य में पार्टी का सदस्यता अभियान 1 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। फिर उसके बाद 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा और फिर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होगी। 1 नवंबर से मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे जो 15 नवंबर तक संपन्न होंगे। 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसी दौरान नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाएगा।उसके बाद दिसंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। 

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts