हाईकोर्ट ने हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने में हुई जल्दबाजी पर नगर आयुक्त को तलब कर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के सौन्दर्यकरण और सड़क चौड़ीकरण मामले में नगर निगम व लोक निर्माण विभाग की तरफ से अतिक्रमणकारियों को 21 अगस्त को दिये नोटिस पर सुनवाई करते हुए नगर आयुक्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने का कहा। मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के सौन्दर्यकरण और सड़क चौड़ीकरण मामले में नगर निगम व लोक निर्माण विभाग की तरफ से अतिक्रमणकारियों को 21 अगस्त को दिये नोटिस पर सुनवाई करते हुए नगर आयुक्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने का कहा। मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ को आस्वस्त किया गया कि अतिक्रमणकारियों का पक्ष सुनने के बाद दस दिन का समय देकर नया नोटिस जारी किया जाएगा। फिलहाल न्यायालय ने अतिक्रमणकारियों को फौरी तौर पर राहत दे दी है।
आज याची की तरफ से मेंशन कर कहा गया कि अभी तक न्यायालय का आदेश नहीं आया जबकि निगम और लोक निर्माण विभाग ने उन्हें 23 अगस्त तक स्वयं अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दे दिये हैं। उनको सुनवाई का मौका तक नहीं दिया। इसपर न्यायालय ने नगर आयुक्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने को कहा।
मामले के अनुसार हल्द्वानी की नया सवेरा सोसाइटी ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि ये कार्यवाही 29 दिसंबर 2023 से शुरू हुई। जिसके बाद हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण का काम ठीक से नहीं किया जा रहा है। इसमें प्रशासन ने महज खानापूर्ति की है। इसके कारण मंगल पड़ाव और नैनीताल-बरेली बस अड्डा अबतक उसी खसतेहाल में है। इस कारण हर जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। इससे क्षेत्रीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। याचिका में कहा गया कि जिला प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही सरकारी सम्पत्तियों को तो हटा दिया, लेकिन निजी भूमि में बने होटलों और दुकानदारों को केवल नोटिस जारी कर फॉर्मेलिटी पूरी की गई है।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 20 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts