CBI एक्शन: रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया अफसर,अब चार्जशीट दाखिल

देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। Central Bureau of Investigation (CBI) के एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपपत्र में आरोपी की चल और अचल संपत्तियों का भी विस्तृत उल्लेख किया गया […]

देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। Central Bureau of Investigation (CBI) के एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपपत्र में आरोपी की चल और अचल संपत्तियों का भी विस्तृत उल्लेख किया गया है।

मामले की शुरुआत रुड़की निवासी टैक्स अधिवक्ता प्रभात कुमार अग्रवाल की शिकायत से हुई। उन्होंने CBI को दिए पत्र में बताया कि वे हरिद्वार स्थित एक प्लाईवुड यूनिट ‘बीएस इंडस्ट्री’ के टैक्स से जुड़े कामकाज देखते हैं।

शिकायत के अनुसार, देहरादून में तैनात वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के बदले ₹5000 की रिश्वत मांग रहे थे।

फोन पर मांगे पैसे, फिर नकद लेने की कोशिश

बताया गया कि 24 फरवरी को आरोपी अधिकारी ने फोन कर एक मोबाइल नंबर भेजा और उस पर तुरंत ₹5000 ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। जब रकम ट्रांसफर नहीं की गई, तो 25 फरवरी की सुबह दोबारा पैसे की मांग की गई। इसके बाद अधिवक्ता ने नकद भुगतान की बात कही, जिसकी सूचना CBI को दी गई।

CBI की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को उसके आवास से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में गिरफ्तारी के ठीक दो महीने बाद, 25 अप्रैल 2026 को सीबीआई ने संजय कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है, जिसमें आरोपी की संपत्ति का भी विवरण शामिल है।

भ्रष्टाचार पर सख्ती का संकेत

इस कार्रवाई को उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। CBI की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य अधिकारियों के लिए भी यह एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Also Read This:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts