पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

साइबर अटैक : अब पीडब्ल्यूडी अधिकारी को बनाया निशाना। पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

October 22, 2024
in उत्तराखंड
साइबर अटैक : अब पीडब्ल्यूडी अधिकारी को बनाया निशाना। पाकिस्तान से जुड़े हैं तार
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों को झांसे में लेने के लिए पुलिस अफसरों के फोटो तक अपनी डीपी पर लगा दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,ऐसे ही एक मामले में पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर साइबर ठग ने लोनिवि के कार्मिक जितेंद्र प्रसाद थपलियाल का व्हाट्सएप हैक कर लिया।

जितेंद्र थपलियाल ने खुद को सचिवालय में ऑल वेदर रोड से संबंधित पीएमयू में तैनात बताया है। जितेंद्र की शिकायत पर पटेल नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेल नगर पुलिस को दी तहरीर में पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) में तैनात लोनिवि अधिकारी जितेंद्र प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 04 अक्टूबर की रात को उन्हें +9299662299655 नंबर से व्हाट्सएप पर काल आई।

जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आइपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह ईडी कार्यालय से बोल रहा है। साथ ही लोनिवि अधिकारी को धमकाते हुए कहा कि आप सरकारी कर्मचारी हैं और आप पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा चल सकता है।

साइबर ठग ने जितेंद्र थपलियाल से उनकी कुछ जानकारी प्राप्त की और व्हाट्सएप पर एक लिंक भी भेजा। जितेंद्र ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, तभी व्हाट्सएप बंद पड़ गया। दोबारा नंबर दर्ज करने पर भी व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है। प्रकरण की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शनिवार देर तक मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोनिवि अधिकारी जितेंद्र प्रसाद थपलियाल के मुताबिक पाकिस्तान के जिस व्हाट्सएप नंबर से उन्हें कॉल की गई, उसकी डीपी पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह की वर्दी वाली फोटो लगी थी। वह हिंदी में बात कर रहा था और पूछने पर उसने अपना नाम अजय सिंह ही बताया।


Previous Post

बिग ब्रेकिंग : इस दिन होगी कैबिनेट की अहम बैठक । होंगे कई बड़े फैसले..

Next Post

अपराध : अवैध स्मैक के साथ नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार..

Next Post
अपराध :  अवैध स्मैक के साथ नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार..

अपराध : अवैध स्मैक के साथ नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर : लुटेरी दुल्हन का फैला रायता, वारदात ऐसी उड़ जाएंगे आपके भी होश।
  • वीडियो: हेलीपैड नहीं, सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग! भौचक्के रह गए लोग, टला बड़ा हादसा
  • हादसा: मोरी-खाई में गिरा पिकअप। दो की मौत, एक गंभीर घायल..
  • ईद के दिन खूनी रंजिश: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या। आरोपी ने खुद किया सरेंडर..
  • बड़ी खबर: जल संस्थान पर भारी यूयूएसडीए के भ्रष्टाचारी। अधूरी सीवर लाइनों से जलसंस्थान के माथे चिंता की लकीरें
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!