साइबर अटैक : अब पीडब्ल्यूडी अधिकारी को बनाया निशाना। पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों को झांसे में लेने के लिए पुलिस अफसरों के फोटो तक अपनी डीपी पर लगा दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार,ऐसे ही एक मामले में पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर साइबर ठग ने लोनिवि के कार्मिक जितेंद्र प्रसाद थपलियाल का व्हाट्सएप हैक कर लिया। जितेंद्र थपलियाल ने खुद […]

साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों को झांसे में लेने के लिए पुलिस अफसरों के फोटो तक अपनी डीपी पर लगा दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,ऐसे ही एक मामले में पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर साइबर ठग ने लोनिवि के कार्मिक जितेंद्र प्रसाद थपलियाल का व्हाट्सएप हैक कर लिया।

जितेंद्र थपलियाल ने खुद को सचिवालय में ऑल वेदर रोड से संबंधित पीएमयू में तैनात बताया है। जितेंद्र की शिकायत पर पटेल नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेल नगर पुलिस को दी तहरीर में पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) में तैनात लोनिवि अधिकारी जितेंद्र प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 04 अक्टूबर की रात को उन्हें +9299662299655 नंबर से व्हाट्सएप पर काल आई।

जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आइपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह ईडी कार्यालय से बोल रहा है। साथ ही लोनिवि अधिकारी को धमकाते हुए कहा कि आप सरकारी कर्मचारी हैं और आप पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा चल सकता है।

साइबर ठग ने जितेंद्र थपलियाल से उनकी कुछ जानकारी प्राप्त की और व्हाट्सएप पर एक लिंक भी भेजा। जितेंद्र ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, तभी व्हाट्सएप बंद पड़ गया। दोबारा नंबर दर्ज करने पर भी व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है। प्रकरण की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शनिवार देर तक मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोनिवि अधिकारी जितेंद्र प्रसाद थपलियाल के मुताबिक पाकिस्तान के जिस व्हाट्सएप नंबर से उन्हें कॉल की गई, उसकी डीपी पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह की वर्दी वाली फोटो लगी थी। वह हिंदी में बात कर रहा था और पूछने पर उसने अपना नाम अजय सिंह ही बताया।

Also Read This

दर्दनाक हादसा : मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर बाइक फिसलने से देहरादून के युवक की मौत

मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के...

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

Related Posts