अपराध : अवैध स्मैक के साथ नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार..

नीरज उत्तराखंडी ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के तहत अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुए डामटा से 1 किमी0 आगे नैनबाग की तरफ पुलिया के पास से राहुल बुढामगर एवं प्रकाश मगर नामक दो नेपाली […]

नीरज उत्तराखंडी
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के तहत अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुए डामटा से 1 किमी0 आगे नैनबाग की तरफ पुलिया के पास से राहुल बुढामगर एवं प्रकाश मगर नामक दो नेपाली मूल के युवकों को क्रमशः 4.02 ग्राम व 2.76 ग्राम (कुल 6.78 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-राहुल बुढामगर पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी वार्ड नं0 1 ग्राम आठ विस्को जिला रुकमा नेपाल, हाल निवास जगदीश होटल जानकीचट्टी बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र- 23 वर्ष।
2-प्रकाश मगर पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम ढांग तहसील तुलसीपुर जिला गोराई नेपाल, हाल पता स्याना चट्टी थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र- 30 वर्ष।

बरामद माल-6.78 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रु0)

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट-चौकी प्रभारी डामटा
2- अ0उ0नि0 अमर सिंह
3- कानि0 रोशन तोमर
4- कानि0 पूरण सिंह
5- एसओजी टीम

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts