दो बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार पत्नी को माघ मेले मे नाचते देख भड़का फौजी।हंगामा

  दो बच्चों को छोड़  प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी को मंच में नृत्य करता देख बदहवास फौजी चढ़ा मंच पर।सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के चयन को लेकर उठाये सवाल। फौजी के हंगामे के बाद कुछ देर के लिए रुका सांस्कृतिक प्रोग्राम।  गिरीश गैरोला जिला पंचायत द्वारा आयोजित उत्तरकाशी का माघ मेला एक बार […]

 

दो बच्चों को छोड़  प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी को मंच में नृत्य करता देख बदहवास फौजी चढ़ा मंच पर।सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के चयन को लेकर उठाये सवाल। फौजी के हंगामे के बाद कुछ देर के लिए रुका सांस्कृतिक प्रोग्राम।

 गिरीश गैरोला

जिला पंचायत द्वारा आयोजित उत्तरकाशी का माघ मेला एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया । मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस वक्त अचानक विवाद पैदा हो गया, जब एक फौजी ने दो बच्चों को छोड़ कर भाग गई अपनी पत्नी को मंच पर नृत्य करते हुए देखा । बदहवास फौजी ने मंच पर चढ़ कर माइक अपने हाथ में लिया और माघ मेले में पेश किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिए जाने वाले कलाकारों के चयन पर सवाल खड़े किए। फौजी नवीन रावत ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी दो महीने पूर्व उसके दो छोटे मासूम बच्चों को छोड़कर किसी अन्य शादीशुदा युवक के साथ फरार हो गई थी। और आज वह मेला पंडाल में नृत्य कर रही है। जिसको लेकर कोतवाली उत्तरकाशी में मामला दर्ज कर कोर्ट में कार्यवाही गतिमान है। फौजी ने धार्मिक नगरी उत्तरकाशी में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम मे इस तरह के कलाकारों के चयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए ।

मौके पर पहुंची पुलिस फौजी को मंच  से उतार कर पुलिस चौकी तो ले आयी किन्तु मौके पर चिल्ला-  चिल्ला कर अपना दर्द समाज  के साथ साझा करने की कोशिश करते फौजी के मन की उथल पुथल   और जिला पंचायत द्वारा कलाकारों के चयन  को लेकर बहस का दौर शुरू हो गया है।

इस खबर से संबंधित वीडियो तथा खबर आप नीचे पढ़ सकते हैं। उस में पढ़िए कहां और किसके साथ भागी थी फौजी की यह विवाहिता।

Also Read This

देहरादून के CIMS-UIHMT में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर दिखेगा प्रतिभाओं का जलवा

देहरादून, 2 नवंबर। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की...

SGRRU खेलोत्सव-2026 का भव्य समापन, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के छह दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव-2026’ का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ।28...

Related Posts