हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..

मोरी। 20 जून 2025- नीरज उत्तराखंडी  बीते वृहस्पतिवार लगभग रात्रि 2 बजे ग्राम ओडाटा के मोरा तोक की गुर्जर बस्ती में एक कच्चा आवासीय भवन की दीवार गिरने से उसमें सो रहे गुर्जर समुदाय के चार लोगों की दबने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार मोरी, राजस्व टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, मेडिकल टीम घटनास्थल […]

मोरी। 20 जून 2025- नीरज उत्तराखंडी 
बीते वृहस्पतिवार लगभग रात्रि 2 बजे ग्राम ओडाटा के मोरा तोक की गुर्जर बस्ती में एक कच्चा आवासीय भवन की दीवार गिरने से उसमें सो रहे गुर्जर समुदाय के चार लोगों की दबने से मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर तहसीलदार मोरी, राजस्व टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, मेडिकल टीम घटनास्थल पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया टीम ने मलवे से बरामद शवों का पंचनामा किया तथु शव को पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी मोरी लाया गया । हादसे में परिवार के चार लोग मारे गए।
मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद उम्र 26 वर्ष, श्रीमती रूक्मा खातून पत्नी गुलाम हुसैन उम्र 23 वर्ष, आबिद पुत्र गुलाम हुसैन उम्र 3 वर्ष, सलमा पुत्री गुलाम हुसैन उम्र 10 माह के रूप में की गई है।
तहसील प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को अहेतुक राशि के रूप में प्रति व्यक्ति 4 लाख तथा कुल रु. 16 लाख का चेक दिया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts