ब्रेकिंग: दून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल। आदेश जारी..

देहरादून, 9 जुलाई 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल की ओर से देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने 10 जुलाई 2025 को सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। […]

देहरादून, 9 जुलाई 2025:
भारत मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल की ओर से देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने 10 जुलाई 2025 को सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देहरादून जनपद के अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज गर्जना की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा के भी आसार हैं। इससे भूस्खलन और जलभराव जैसी आपदाओं की संभावना को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

आपदा जोखिम को लेकर एहतियात

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारी वर्षा के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई को शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश शासन और शिक्षा विभाग के सभी स्तरों पर लागू होगा।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts