पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के शिक्षक प्रोफ़ेसर अभिषेक सक्सेना को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान

September 30, 2024
in पर्वतजन
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के शिक्षक प्रोफ़ेसर अभिषेक सक्सेना को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

बेहतरीन शोधकार्य के लिए प्रोफ़ेसर अभिषेक प्रभावी वैज्ञानिकों में शुमार
– अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर ने जारी की टॉप 2% वैज्ञानिक सूची
– देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग में हैं शिक्षक
– ऊर्जा क्षेत्र में ‘सक्षम और सामरिक प्रौद्योगिकियां’ पर आधारित है शोध

ऊर्जा क्षेत्र में प्रभावी शोध के लिए देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के शिक्षक प्रोफ़ेसर अभिषेक सक्सेना को प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान हासिल हुआ है। ये सूची अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर ने जारी की है, जिसमें दुनियाभर के प्रभावी शोधकार्यों को शामिल किया गया है।
वैश्विक रूप में विभिन्न शोधकार्यों और उनकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर 2024 ने दुनियाभर के टॉप 2 % वैज्ञानिकों की सूची जारी की है, जिसमें वैज्ञानिक शोध के ज़रिये महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इस सूची में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग में शिक्षक के तौर पर कार्यरत प्रोफ़ेसर अभिषेक सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में स्थान हासिल हुआ है। प्रोफ़ेसर अभिषेक का शोध ऊर्जा क्षेत्र में ‘सक्षम और सामरिक प्रौद्योगिकियां’ पर आधारित है, जिसमें नवाचार को प्रोत्साहित करने और व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अधिक कुशल बनाने संबंधी विषयों पर गहन प्रकाश डाला गया है। इस मौके पर प्रोफ़ेसर अभिषेक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये ख़ुशी की बात है कि वैश्विक तौर पर उनके शोध कार्य को सराहा जा रहा है। वो भविष्य में भी विज्ञान के क्षेत्र में अपने शोध कार्य जारी रखेंगे साथ ही छात्रों को भी उन शोधकार्यों का भागीदार बनाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने कहा कि ये गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर अभिषेक सक्सेना को उनके शोधकार्य के लिए श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। हमारा प्रयास है कि प्रतिष्ठित शोधकार्यों का लाभ छात्रों को भी मिल सके। ताकि, वो भी भविष्य में अपना मुक़ाम हासिल कर सकें।


Previous Post

केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के रुद्रप्रयाग आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने किया स्वागत 

Next Post

गुड न्यूज : राष्ट्रीय तैराकी में उत्तराखंड की आदित्री ने जीता रजत

Next Post
गुड न्यूज : राष्ट्रीय तैराकी में उत्तराखंड की आदित्री ने जीता रजत

गुड न्यूज : राष्ट्रीय तैराकी में उत्तराखंड की आदित्री ने जीता रजत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: पूर्व डीएफओ किशन चंद पर ईडी का एक और डंडा। चार्जशीट दाखिल ..
  • एक्सक्लूसिव खुलासा : 90 करोड़ खर्च करने के बाद अब मेट्रो की ज़मीन पर पार्क का प्लान।जमीन खुर्दबुर्द की तैयारी!
  • उपलब्धि: महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण की तैयारी पूरी, 81 पोलिंग पार्टियां रवाना..
  • शानदार पहल: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में प्रशासन बना सहारा। 14 गर्भवती महिलाओं को मिली नई ज़िंदगी
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!