दिल्ली धमाके के बाद उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट मोड पर, सीमाओं पर बढ़ी चेकिंग

उत्तरकाशी, 11 नवंबर 2025। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। इसी क्रम में उत्तरकाशी पुलिस को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और पुलिस अधिकारियों को […]

उत्तरकाशी, 11 नवंबर 2025।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। इसी क्रम में उत्तरकाशी पुलिस को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जनपद के सभी बॉर्डर, बैरियर पॉइंट, होटल-ढाबे, बस स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग व गश्त लगातार जारी है।

एसपी ने बताया कि एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही अभिसूचना तंत्र को भी एक्टिव किया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने, अफ़वाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 पर देने की अपील की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts