कलियर में फिर रफ्तार का कहर, स्कूटी–बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा

रुड़की, 17 फरवरी 2026: हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। 48 घंटे के भीतर एक और गंभीर दुर्घटना सामने आई है। कांवड़ पटरी मार्ग पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के […]

रुड़की, 17 फरवरी 2026:

हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। 48 घंटे के भीतर एक और गंभीर दुर्घटना सामने आई है। कांवड़ पटरी मार्ग पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ पटरी पर दोनों दोपहिया वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में प्रशांत शुक्ला, निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, रामनगर रुड़की और गुलशन पुत्र देशराज, निवासी पूरनपुर, राजपुर कोतवाली रानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत शुक्ला की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें रुड़की के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। वहीं दूसरे घायल का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

गौरतलब है कि इससे पहले 7 फरवरी शनिवार की देर शाम भी इसी थाना क्षेत्र के बेडपुर चौक के समीप ईंट-भट्टे के पास एक भीषण दुर्घटना हुई थी। तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई थी। दुर्घटना में शिवम (28 वर्ष) और सूरज (26 वर्ष) निवासी बनारस की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अमन यादव (25 वर्ष), निवासी बनारस, हाल निवासी भगवानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts