जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा: 10 जवान शहीद, 11 घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के निकट हुआ, जहां सेना का बुलेटप्रूफ वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में […]

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के निकट हुआ, जहां सेना का बुलेटप्रूफ वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन में कुल 21 जवान सवार थे, जो एक ऊंचाई वाली चौकी की ओर जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना घटी। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।

भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। एक मामूली घायल जवान का इलाज भद्रवाह अस्पताल में चल रहा है। गंभीर घायलों को हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। जीएमसी डोडा से एम्बुलेंस, डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम की सहायता के लिए तैनात की गई है। वरिष्ठ पुलिस और सेना अधिकारी भी घायलों के इलाज और उनकी शिफ्टिंग की निगरानी के लिए अस्पताल पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की शानदार सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “इस बहुत दुख की घड़ी में, पूरा देश दुखी परिवारों के साथ एकजुटता और सपोर्ट में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। सीनियर अधिकारियों को सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

 

Also Read This

बड़ी खबर: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जताई हत्या की आशंका ।रोते हुए बोले- खतरे में मेरा और मेरे बच्चो जीवन

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और...

बड़ी खबर: सीएम धामी कल पहुंचेंगे लाखामंडल, बर्नीगाड़ में सेवा सेतु अभियान के शिविर में करेंगे प्रतिभाग

उत्तरकाशी, 14 अक्टूबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार, 15 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को...

Related Posts