नैनीताल जाते रास्ते में दरिंदगी की कोशिश! युवती ने जंगल में छिपकर बचाई जान

नैनीताल: दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही एक युवती के साथ रास्ते में गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। युवती ने टैक्सी चालक पर अपहरण, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर चालक द्वारा मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद युवती ने अपनी […]

नैनीताल: दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही एक युवती के साथ रास्ते में गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। युवती ने टैक्सी चालक पर अपहरण, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर चालक द्वारा मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद युवती ने अपनी जान बचाने के लिए रात जंगल में छिपकर बिताई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी युवती बीती रात लगभग 12 बजे हल्द्वानी से टैक्सी के माध्यम से नैनीताल जा रही थी। वह वाहन में अकेली यात्री थी। आरोप है कि जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर पहले हल्द्वानी रोड पर चालक ने वाहन को मुख्य मार्ग से हटाकर आड़ूखान की ओर जाने वाली लिंक रोड पर मोड़ दिया और सुनसान स्थान पर गाड़ी रोक दी।

 

युवती का आरोप है कि इसके बाद चालक ने नशे की हालत में उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह मौके से बचकर युवती जंगल की ओर भाग गई। उसके शोर मचाने पर चालक वहां से फरार हो गया। डरी हुई युवती ने पूरी रात जंगल में छिपकर गुजारी।

 

सुबह के समय आड़ूखान क्षेत्र की एक महिला जब नैनीताल की ओर जा रही थी, तब उसकी नजर पीड़िता पर पड़ी। महिला की मदद से युवती को पुलिस थाने पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे बीडी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की। देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नैनीताल के पाइनस क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में ले लिया।

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर हल्द्वानी फतेहपुर निवासी टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के पास से महिला पर्यटक का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: भाजपा के 32 विधायकों पर लटकी तलवार। दिल्ली में होगा तय किसका कटेगा टिकट!

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी बीच पार्टी के...

बड़ी खबर: दिल्ली में आज भाजपा उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक।  हारी हुई सीटों पर फोकस

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी...

Related Posts