बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी रेड अलर्ट […]

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद लिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बागेश्वर की ओर से जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही तेज वर्षा के तीव्र दौर की भी आशंका व्यक्त की गई है।

डीएम ने जारी किए आदेश

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्वा पांडेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है

आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Bageswar School Holiday

भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई को बागेश्वर जिले में:

  • भारी से बहुत भारी वर्षा,
  • गरज-चमक,
  • आकाशीय बिजली,
  • और तेज बारिश के तीव्र दौर की संभावना बनी हुई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बढ़ गया है।

Also Read This:

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान:

  • अनावश्यक यात्रा से बचें,
  • नदी-नालों और गदेरे के पास न जाएं,
  • बच्चों को घर के भीतर सुरक्षित रखें,
  • और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

आपदा प्रबंधन विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts