श्रीलंका से संजीवनी बूटी को वापस लाएंगे बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष जड़ी बूटी सलाहकार समिति

गिरीश चंदोला / चमोली प्राणदायी संजीवनी बूटी को वापस उत्तराखंड लाना हमारा प्रमुख लक्ष्य -बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष जड़ी बूटी सलाहकार समिति   जड़ी बूटी शोध सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र से संजीवनी बूटी गयी थी और हनुमान जी द्वारा हमारे क्षेत्र […]

गिरीश चंदोला / चमोली

प्राणदायी संजीवनी बूटी को वापस उत्तराखंड लाना हमारा प्रमुख लक्ष्य -बलवीर घुनियाल उपाध्यक्ष जड़ी बूटी सलाहकार समिति

 

जड़ी बूटी शोध सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र से संजीवनी बूटी गयी थी और हनुमान जी द्वारा हमारे क्षेत्र से संजीवनी बूटी लेजाकर भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण जो कि मूर्छित अवस्था मे थे उनके प्राण बचाये गए थे ,

 

 

 

 

अब संजीवनी बूटी को वापस लाने की दिशा में काम किया जा रहा है ,राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि जिस वक्त उन्होंने जड़ी बूटी का कार्यभार संभाला तो उन्हें ज्ञात हुआ कि पिछले 18 वर्षों से हमारे बोर्ड की एक बैठक तक नहीं हुई थी और विभाग बड़ा ढीला चल रहा था मैंने आते ही व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रो जैसे घेस,वाण, बलाण, नंदानगर जैसे क्षेत्रों में जड़ी बूटी के अधिक उत्पादन पर जोर दिया ,आज हमारा छोटे से छोटा किसान भी कम से कम डेढ़ से दो लाख रुपये तक कि कुटकी का उत्पादन कर रहा है हमारा लक्ष्य है

 

 

 

 

कि अधिक से अधिक लोग जड़ी बूटी उत्पादन से जुड़ें जिससे पलायन भी रुकेगा और रोजगार भी बढ़ेगा

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे जनपद से ही संजीवनी बूटी गयी थी और उस संजीवनी से भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की मूर्छा सही हुई थी हमारी कोशिश है कि उस संजीवनी बूटी को वापस लाकर उत्तराखंड का नाम रोशन करें इस दिशा में अभी काम चल रहा है

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts