डीएम का बड़ा एक्शन! फीस न होने पर रोकी गई छात्रा की परीक्षा, तुरंत दिलाई राहत

देहरादून, 09 मार्च 2026। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में कुल 170 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों, महिलाओं और […]

देहरादून, 09 मार्च 2026। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में कुल 170 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

जनता दर्शन में बंजारावाला निवासी कल्पना ने बताया कि उनकी पुत्री विदुषी, जो फाईलफोर्ट पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है, आर्थिक तंगी के कारण स्कूल फीस जमा नहीं कर पाई है, जिसके चलते विद्यालय प्रबंधन उसे परीक्षा में बैठने से रोक रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर छात्रा को परीक्षा में सम्मिलित कराने तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा योजना के अंतर्गत फीस जमा कराने के निर्देश दिए।

 

जवाहर कॉलोनी, बल्लूपुर निवासी शमशाद ने वर्ष 2023 में हुई दुर्घटना में पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने और आय का कोई साधन न होने की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करने तथा प्रभारी अधिकारी शस्त्र को रायफल फंड से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

तहसील चकराता के ग्राम कांडोई निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में पीएमजीएसवाई कालसी द्वारा लाखामंडल से नाडा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान उनकी कृषि भूमि और नहर को नुकसान हुआ, जबकि नहर निर्माण के लिए 5.04 लाख रुपये की अवशेष राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को प्रकरण का समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने 12 मार्च तक समस्या के निस्तारण का लिखित आश्वासन दिया।

 

खुड़बुड़ा निवासी सरिता गोयल ने आर्थिक तंगी और दिव्यांग पुत्र के उपचार में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को रायफल फंड से आर्थिक सहायता देने तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को बच्चे को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत 4 हजार रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

गढ़ीकैंट डाकरा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि उनका पुत्र नशे की लत के कारण घर में हंगामा करता है और उन्हें परेशान करता है। इस पर जिलाधिकारी ने मामले में गुंडा एक्ट के तहत वाद दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

धर्मपुर निवासी बुजुर्ग दंपति ने पुत्रवधु द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। इस मामले में उनके भरण-पोषण के लिए भरणपोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज किया गया है और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

वहीं राजीव नगर निवासी विधवा अरूणा ने बताया कि वर्ष 2008 में पति की मृत्यु के बाद वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं और 34,395 रुपये के पेयजल बिल का भुगतान करने में असमर्थ हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को बिल सटलमेंट करने और सटलमेंट राशि रायफल फंड से भुगतान करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।

 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

Related Posts