भराड़ीसैंण विधानसभा में आज बड़ा दिन! बजट पर चर्चा के बीच हंगामे के आसार

देहरादून: गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन है। आज का दिन सत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सदन में राज्य के बजट पर विस्तार से चर्चा होने के साथ कई विभागों के बजट को पारित करने की प्रक्रिया भी पूरी […]

देहरादून: गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन है। आज का दिन सत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सदन में राज्य के बजट पर विस्तार से चर्चा होने के साथ कई विभागों के बजट को पारित करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा सकती है।

 

विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के तहत आज सदन में विभागवार बजट प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही विनियोग विधेयक भी पेश कर पारित किया जा सकता है। विनियोग विधेयक पारित होने के बाद सरकार को बजट में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार विभिन्न विभागों में धन खर्च करने की औपचारिक अनुमति मिल जाती है।

 

आज की कार्यवाही सरकार और विपक्ष दोनों के लिए अहम मानी जा रही है। जहां सरकार बजट को पारित कराने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। विपक्ष की ओर से नियम 310 के तहत राज्य में भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश के कई विभागों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और इस पर सरकार को सदन में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विपक्ष इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा, जिसके चलते सदन में हंगामे की स्थिति भी बन सकती है।

 

राजनीतिक और विधायी दोनों दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि सदन की कार्यवाही तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी हो जाती है तो संभावना है कि आज ही विधानसभा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है। फिलहाल सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है, जिससे सदन में गर्मागर्म बहस की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts