बड़ी खबर : यहां इंटर्नशिप कर रही युवती की मकान मालिक के बेटे ने की हत्या।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित लालपुर में इंटर्नशिप कर रही 23 वर्षीय युवती की मकान मालिक के बेटे अमित ने हत्या कर दी, आरोपी अमित ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म का प्रयास करना चाहा, युवती के विरोध करने पर उसकी आरोपी ने गला दबाकर हत्या […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित लालपुर में इंटर्नशिप कर रही 23 वर्षीय युवती की मकान मालिक के बेटे अमित ने हत्या कर दी, आरोपी अमित ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म का प्रयास करना चाहा, युवती के विरोध करने पर उसकी आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी, युवती के माता-पिता और बहन जेकेपुर रायगढ़ ओडिशा में रहते हैं, मृतका के ममेरे भाई ने बताया कि युवती ने बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद उसका लालपुर की फैक्ट्री में छह माह की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ था, जिसके बाद युवती सृष्टि शर्मा लालपुर में कामेश्वर सिंह के मकान में किराये के कमरे में रहने लगी, बीते मंगलवार सुबह युवती फैक्ट्री गई थी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार सृष्टि दोपहर ढाई बजे घर के अंदर दाखिल हुई, बताया जा रहा है कि तब कामेश्वर सिंह की पत्नी सरोज की तबीयत खराब होने के कारण रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थी, और कामेश्वर सिंह व उनका छोटा पुत्र सुमित अस्पताल में था, इस कारण घर पर उनका बेटा अमित अकेला था, अकेलेपन का फायदा उठाते हुए अमित की नीयत खराब हो गयी, युवती के विरोध करने पर अमित ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, और अपने दूसरे भाई के साथ मिलकर बाइक पर मृतका के शव को ले जाकर नहर के किनारे फेंक दिया, पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी सुमित की तलाश की जा रही है।

 

                           मृतिका ( फाइल फोटो )

 

 

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts