बड़ी खबर : पति-पत्नी के बीच फैले रायते में सास की हत्या, क्षेत्र में सनसनी का माहौल।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना उत्तराखंड प्रदेश के जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र स्थित दिनेशपुर में घरेलू वाद विवाद के चलते बहु ने अपने भाइयों से सास की हत्या करवा दी, एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी के भाइयों और परिजनों ने पति के साथ-साथ उसकी […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

उत्तराखंड प्रदेश के जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र स्थित दिनेशपुर में घरेलू वाद विवाद के चलते बहु ने अपने भाइयों से सास की हत्या करवा दी, एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी के भाइयों और परिजनों ने पति के साथ-साथ उसकी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को भी जमकर पीट दिया गंभीर चोटिल बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वही इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है, दिनेशपुर स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी सोनू की अपनी पत्नी सुरभी से तीखी बहस हो गई, विवाद बढ़ने पर सुरभी ने अपने मायके वालों को फोन कर पूरी स्थिति बताई, मंगलवार देर रात सुरभी के मायके से कई लोग उसके ससुराल पहुंचे और सोनू पर हमला बोल दिया, बीच-बचाव करने आई सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या को भी नहीं बख्शा गया, मारपीट इतनी हुई कि संध्या बुरी तरह घायल हो गई।

वहीं उनकी घायल अवस्था देख उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी, आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, मृतक संध्या के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इस पूरे प्रकरण में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Also Read This

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट! CM धामी के निर्देश, खातों में DBT से आएगी रकम

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत; चालक फरार

जसपुर/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टाटा...

Related Posts