सेलाकोट में ब्यासी समापन समारोह, विधायक मोहन सिंह मेहरा ने की 5 लाख की निधि की घोषणा

सेलाकोट। ब्यासी के समापन समारोह में आज क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में माननीय विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व जिला मंत्री गोपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सेलाकोट राजू बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान सेलाकोट बीरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान कोल कमल जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान नौगांव खीम सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत […]

सेलाकोट। ब्यासी के समापन समारोह में आज क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में माननीय विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व जिला मंत्री गोपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सेलाकोट राजू बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान सेलाकोट बीरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान कोल कमल जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान नौगांव खीम सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश राम और पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दीपक नैनवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में पहुंचकर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने ग्रामीणों को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने गांव के विकास हेतु 5 लाख रुपये की विधायक निधि देने की घोषणा की। घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने विधायक का आभार जताया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक मोहन सिंह मेहरा ने गांववासियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts