पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

खुलासा : भाजपा नेता ने होटल निर्माण के लिए सैकड़ो फलदार पेड़ो पर चला दी जेसीबी

September 17, 2022
in पर्वतजन
खुलासा : भाजपा नेता ने होटल निर्माण के लिए सैकड़ो फलदार पेड़ो पर चला दी जेसीबी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

इंद्रजीत असवाल 

लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल

लैंसडाउन। सत्ता की हनक, सत्ता की सनक के आगे गूंगा बन बैठा प्रशासन,भाजपा के एक छुटभैये नेता ने अपने होटल रिजॉर्ट निर्माण के लिए सैकड़ो हरें भरे फलदार पेड़ो पर जेसीबी मशीन चलाकर अवैध भूमि का कटान कर दिया मगर जिम्मेदार प्रशासन को न तो मशीन दिख रही न भूमि का अवैध कटान।

मामला लैंसडौन तहसील के ग्राम सभा जाख के असनखेत का है, जहाँ पर भाजपा के छुटभैये नेता ने होटल निर्माण के लिए बिना अनुमति के सैकड़ो हरे भरे फलदार पेडों को जेसीबी की मदद से उखाड़ कर अवैध रूप से भूमि का कटान कर दिया।मगर जिम्मेदार प्रशासन को न तो इस भूमि पर हरें पेड़ दिखे न तो मशीन से किया गया अवैध भूमि कटान।

वही जब घनस्याम प्रसाद खंतवाल इंटर कॉलेज के प्रबन्धक मदन खंतवाल ने इसकी लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी लैंसडौन को दी तो विभाग द्वारा उक्त जगह पर कार्य बन्द करवाया गया लेकिन उक्त भाजपा नेता पर कोई भी कार्यवाही नही की गई,ना ही जेसीबी मशीन को सीज किया गया।

कॉलेज के प्रबंधक मदन खंतवाल ने हमारी टीम को बताया कि उनके पिता द्वारा उक्त भूमि पर 1996 में 300 से अधिक फलदार पेड़ लगाए थे व 2017 में उनके चाचा द्वारा 265 पेड़ इस जगह पर लगवाए गए थे लेकिन उक्त नेता द्वारा बिना किसी परमिशन के सभी पेड़ो को उखाड़ दिया व उक्त जगह को समतल कर दिया, उन्होनें इसकी लिखित शिकायत विभाग को दी गई है। वही मदन खंतवाल का कहना है कि उक्त भूमि संयुक्त खाते की है और उक्त व्यक्ति द्वारा भूमि का अवैध कब्जा किया जा रहा है।

जब हमारे द्वारा पट्टी पटवारी कपिल नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब इसकी शिकायत मिली थी तो उनके द्वारा कार्य को बन्द करवा दिया गया था लेकिन उनपर कोई कार्यवाही नही की गई।

 


Previous Post

संविदा एवं बेरोजगार नर्सेज महासंघ द्वारा केक काटकर मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन।

Next Post

बड़ी खबर: पुलिस ने बरामद किया साढ़े पाँच लाख से अधिक कीमत का गांजा। 02 व्यक्ति गिरफ्तार ,कार सीज

Next Post
बड़ी खबर: पुलिस ने बरामद किया साढ़े पाँच लाख से अधिक कीमत का गांजा। 02 व्यक्ति गिरफ्तार ,कार सीज

बड़ी खबर: पुलिस ने बरामद किया साढ़े पाँच लाख से अधिक कीमत का गांजा। 02 व्यक्ति गिरफ्तार ,कार सीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • दु:खद हादसा- गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 23 माह के बच्चे समेत 7 की मौत
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!