भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडे के नाराजगी के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल का भी दर्द आज मीडिया के सामने छलक गया।
उन्होंने अपने ही सरकार के दर्जधारी मंत्री पर आरोप लगाते हुए उन्हें अयोग्य बता दिया। जिसके बात गंगा किनारे से दर्जधारी मंत्री ने भी पलटवार कर जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोग्य लोगों को दायित्वधारी बनाया है, उन्होंने कहा कि अयोग्य दायित्वधारी उनके विधानसभा क्षेत्र में दखल दे रहे हैं और जनता के कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को तुरंत हटाने की मांग की।
उन्होंने साफ साफ सरकार द्वारा चुने गए मंत्रियों को अयोग्य बता दिया,उनके आरोप थे कि कुछ गरीबों के इलाज की फाइल मैंने सीएम कार्यालय में लगाई थी लेकिन जब मैं सीएम से मिला तब उनके स्टाफ से पता चला कि राज्य मंत्री हेम राज बिष्ट जी फाइल ले गए। वो मेरे कामों में बाधा डाल रहे हैं उन्हें पद से हटाना चाहिए।
अब इस मामले में हेम राज बिष्ट ने गंगा किनारे हरिद्वार से एक वीडियो जारी की हैं जिसमें अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया हैं उन्होंने कहा कि माननीय विधायक जी मेरे सम्माननीय हैं लेकिन उन्होंने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं साथ ही उन्होंने अयोग्य वाली बात पर कहा कि अगर मैं अयोग्य हूं जो एक गरीब परिवार से हैं और 28 सालों से पार्टी के लिए कार्यरत हैं तो विधायक जी की बेटी जिसे अभी विधायक जी ने जिला उपाध्यक्ष बनाया हैं उसकी योग्यता क्या हैं!
अब इस पुरे मामले से राजनीतिक गलियारों में भरपूर हलचल है एक भाजपा विधायक हैं तो एक दर्जधारी मंत्री।
दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं देखना ये दिलचस्प होगा कि अंदरखाने दोनों के बीच सेटलमेंट होगा या ये द्वंद लंबा चलेगा!



