सुरेश राठौर के होटल में ‘भरोसे का खेल’! मैनेजर लाखों की नकदी और सोना लेकर फरार

हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के निजी होटल से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें होटल के मैनेजर पर लाखों रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मामले में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। […]

हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के निजी होटल से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें होटल के मैनेजर पर लाखों रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मामले में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पूर्व विधायक के दामाद सोमिल चौधरी ने सिडकुल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिडकुल क्षेत्र में स्थित सुरेश राठौर के निजी होटल में देवेश शर्मा को मैनेजर नियुक्त किया गया था। आरोप है कि देवेश शर्मा ने शुरुआत में कुशल कार्यशैली और ईमानदारी का प्रदर्शन कर मालिक का भरोसा जीत लिया। इसी विश्वास के चलते होटल के बैंक खाते की जानकारी, चेकबुक और डेबिट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी उसे सौंप दी गई थीं।

 

तहरीर में कहा गया है कि कुछ समय बाद देवेश शर्मा ने होटल कर्मचारियों का वेतन देना बंद कर दिया। पिछले तीन महीनों से होटल स्टाफ को भुगतान नहीं किया गया। इसी दौरान वह करीब तीन लाख रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी लेकर बिना किसी सूचना के होटल छोड़कर फरार हो गया।

 

शिकायत में यह भी बताया गया कि हाल के दिनों में वह हरिपुर कलां क्षेत्र में रह रहा था। आरोप है कि जब उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

 

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि की है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts