पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

ब्रेकिंग : एम्स से दस नये मरीज पाॅजिटिव।

May 29, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

जगदंबा कोठारी 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को 10 मरीजों के सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 5 प्रवासी मुंबई से आए थे। जबकि दो मरीज एम्स की आईपीडी में भर्ती हैं जिनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पहला मामला एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक 32 वर्षीया मोहनपुरा, बिजनौर निवासी महिला की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल इस महिला को बीती 21 मई को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। महिला के सिर व छाती में गंभीर चोट है। महिला के कॉंट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरा भर्ती मरीज 30 वर्षीय तहसील कॉलोनी नटराज चौक, ऋषिकेश का है जो कि संस्थान में किडनी तथा हाईपरटेंशन का उपचार करा रहा था। इसके अलावा हरिपुरकलां मोतीचूर फाटक, रायवाला के 49 वर्षीय व्यक्ति अपनी गर्दन पर काफी दिनों से चली आ रही सूजन को दिखाने के लिए एम्स ओपीडी में आए थे जिन्हें डाक्टर ने सिटी स्केन की सलाह दी थी, इससे पूर्व बीती 25 मई को मरीज का कोविड सैंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुंबई से आए प्रवासियों में आशुतोषनगर, ऋषिकेश निवासी 22 वर्षीया महिला व 26 वर्षीय युवक हैं तथा इन्हें सीमा डेंटल कॉलेज में कोरंटाइन किया गया था। मुंबई से आए व सीमा डेंटल कॉलेज में कोरंटाइन एक अन्य 42 वर्षीय व्यक्ति जो कि बुडोली गांव, रुद्रप्रयाग निवासी हैं, इनकी रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव पाई गई है, जबकि मुंबई से आए मुसाधुना गांव, रुद्रप्रयाग जिले के ही 27 वर्षीय युवक जो कि सीमा डेंटल कॉलेज में कोरंटाइन थे इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि मुंबई से लौटे गुमानीवाला, ऋषिकेश निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल बीती 25 मई को लिया गया था, जो कि मनसादेवी प्राथमिक विद्यालय गुमानीवाला में कोरंटाइन हैं, जिनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा अन्य दो केस आईपीडी में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट के हैं, जिनमें लालपप्पड़ फतेहपुर टांडा डोईवाला की 27 वर्षीया महिला व 29 वर्षीय युवक जो कि टापीपुरा, बिजनौर यूपी का निवासी है, इनकी रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। बिजनौर निवासी को एम्स में भर्ती कर लिया गया है,जबकि अन्य पॉजिटिव मरीजों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचना भेज दी गई है।


Previous Post

एक्सक्लूसिव : कोरोना को लेकर उमेश कुमार ने तीन केस मानवाधिकार मे कराए दर्ज

Next Post

हॉटस्पॉट : उत्तराखंड के इन पांच जिलों के 32 इलाकों मे भूलकर भी न जाएं। वरना....

Next Post

हॉटस्पॉट : उत्तराखंड के इन पांच जिलों के 32 इलाकों मे भूलकर भी न जाएं। वरना....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले…
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को किया सम्मानित
  • बड़ी खबर: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज। 47 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट**
  • हादसा: खाई में गिरी अनियंत्रित गाड़ी। तीन घायल..
  • उपलब्धि: SGRR के योग छात्र ने 3 घंटे में रचा इतिहास।बनाया अनोखा रिकॉर्ड
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!