सिंचाई विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ ठेकेदार संघ की फर्जी साइन करके शासन में की शिकायत सचिव सिंचाई ने बनाई जांच कमेटी 

  जयप्रकाश घनसाली—- ठेकेदार संघ घनसाली टिहरी गढ़वाल के नाम पर किसी अंजान व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर करके सिंचाई विभाग के दो अधिकारियों को बदनाम करने के लिए शासन में फर्जी शिकायत की है, इस संबंध में जब ठेकेदार संघ के सचिव रमेश कुमार जोशी को पता चला तो उन्होंने शीघ्र ही इस पर एक […]

 

जयप्रकाश

घनसाली—- ठेकेदार संघ घनसाली टिहरी गढ़वाल के नाम पर किसी अंजान व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर करके सिंचाई विभाग के दो अधिकारियों को बदनाम करने के लिए शासन में फर्जी शिकायत की है, इस संबंध में जब ठेकेदार संघ के सचिव रमेश कुमार जोशी को पता चला तो उन्होंने शीघ्र ही इस पर एक नोटरी शपथ पत्र तैयार करके सचिव सिंचाई विभाग उत्तराखंड शासन को भेज दिया है,जिसमें उन्होंने कहा है कि हमारे ठेकेदार संघ के द्वारा किसी भी तरह की कोई शिकायत सिंचाई उपखंड घनसाली की नहीं की गई है,और उन्होंने अपने शपथ पत्र में यह लिखा है कि सिंचाई विभाग के दो अधिकारी सुरेश पाल सहायक अभियंता वह अकिल कुमार अपर सहायक अभियंता को शासन में फर्जी शिकायत की गई है,जो पूर्णतया झूठ और असत्य है जिस पर जांच होनी चाहिए कि कौन ठेकेदार संघ को बदनाम कर रहा है। वहीं विभाग के दो अधिकारी सुरेश पाल एवं अकिल ने इसमें सत्य एवं निष्ठा जांच होने के लिए विभाग से गुहार लगाई है, सहायक अभियंता सुरेश पाल का कहना है कि ऐसी झूठी शिकायतों से हमको भी मानसिक रूप से तनाव होता है जिससे सरकारी कामकाज में परेशानी उत्पन्न होती है वहीं सिंचाई सचिव ने इस संबंध में जांच बिठा दी है जिसमें जांच अधिकारी अधीक्षण अभियंता सिंचाई खंड टिहरी गढ़वाल एवं अन्य दो अधिकारियों को रखा गया है अब देखना यह होगा कि इस जांच रिपोर्ट में क्या सत्यता पाई जाती है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts