जियारत के बहाने रुड़की में दरिंदगी, नशे में धुत कर महिला से गैंगरेप का आरोप

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। आरोप है कि यूपी की रहने वाली एक महिला के साथ दो युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। […]

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। आरोप है कि यूपी की रहने वाली एक महिला के साथ दो युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की निवासी है। उसने रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह तीन फरवरी को मेरठ से पिरान कलियर जियारत के लिए आई थी। इसी दौरान उसकी पहचान जौरासी गांव निवासी एक युवक से हुई।

 

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह उसे जौरासी गांव स्थित अपने घर ले गया। महिला का कहना है कि वहां पहले से एक अन्य युवक मौजूद था और दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उसे डराया-धमकाया। महिला के मुताबिक, इस पूरी घटना में पिरान कलियर क्षेत्र की एक महिला की भी संलिप्तता रही, जिसने आरोपियों का साथ दिया।

 

पीड़िता ने बताया कि होश में आने के बाद वह किसी तरह पुलिस तक पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

इस संबंध में सिविल लाइन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

UKSSSC Exam Calendar 2026: समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी,यहां देखें पूरा शेड्यूल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों...

ब्रेकिग: जानिए पूरे हफ्ते का मौसम का हाल,बारिश से नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सात दिनों...

Related Posts