अन्नावरम जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 9 की मौत, कई घायल

अल्लूरी सीतारामराजू ज़िले में चिंतूर–मारेदुमिल्ली घाट रोड पर राजुगरिमेट्टा मोड़ के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलंगाना से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, चित्तूर ज़िले के […]

अल्लूरी सीतारामराजू ज़िले में चिंतूर–मारेदुमिल्ली घाट रोड पर राजुगरिमेट्टा मोड़ के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलंगाना से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, चित्तूर ज़िले के भक्त तेलंगाना में राम मंदिर के दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रहे थे। वापसी के दौरान मारेदुमिल्ली रूट से गुजर रही बस अचानक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और घाटी में लुढ़क गई। वाहन में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें दो चालक भी शामिल थे।

 

हादसे की सूचना मिलते ही चिंतूर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कई घायलों को चिंतूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आगे रेफर किया जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

 

घटना के बाद चिंतूर–मारेदुमिल्ली मार्ग पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पूरा क्षेत्र शोक और तनाव में है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts