वीडियो: मंत्री जी के कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कार में अचानक लगी आग, अफरा तफरी।

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के वीरभद्र रोड स्थित कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कार नम्बर Uk 08 AR 3145 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की तेज लपटों से घिर गई। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल मच गया। मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी ने […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के वीरभद्र रोड स्थित कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कार नम्बर Uk 08 AR 3145 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की तेज लपटों से घिर गई। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल मच गया। मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी ने स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पाने में असफल रहे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कार मालिक का पता नहीं चला लेकिन कार नंबर हरिद्वार का है। पुलिस कार मालिक और कार में लगी आग के कारण की जांच में जुट गई है। 

देखे वीडियो

https://youtu.be/9BpegSOOjyM

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts