हरबर्टपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, नगर पालिका अध्यक्ष के पति और NH के अधिशासी अभियंता में तीखी नोकझोंक

हरबर्टपुर में अतिक्रमण हटाने का वीडियो वायरल, नगर पालिका अध्यक्ष के पति और NH अधिकारी में हुई तीखी नोकझोंक हरबर्टपुर में नगर पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर पालिका […]

हरबर्टपुर में अतिक्रमण हटाने का वीडियो वायरल, नगर पालिका अध्यक्ष के पति और NH अधिकारी में हुई तीखी नोकझोंक

हरबर्टपुर में नगर पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी के पति और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई।

वायरल वीडियो में दोनों अधिकारियों के बीच गर्मागर बहस और तनातनी साफ दिख रही है। स्थानीय लोग वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यह वीडियो लोगों तक तेजी से पहुंच रहा है।

नगर पालिका ने कहा है कि अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहेगा और सभी पक्षों से अपील की है कि विवाद को शांति से हल किया जाए।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts