उत्तराखंड में सर्द मौसम की तीखी दस्तक, पाला और कोहरे से बढ़ेंगी मुश्किलें, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

उत्तराखंड में इन दिनों पड़ रही सूखी ठंड से लोगों को राहत मिलने के संकेत अभी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में पाला जमने की आशंका है, जबकि मैदानी हिस्सों में सुबह और देर शाम घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि […]

उत्तराखंड में इन दिनों पड़ रही सूखी ठंड से लोगों को राहत मिलने के संकेत अभी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में पाला जमने की आशंका है, जबकि मैदानी हिस्सों में सुबह और देर शाम घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे दिन राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

30 नवंबर तक भी प्रदेश में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और आसमान साफ रहने का अनुमान है। सोमवार को मैदानी जिलों में दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। इसी कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक दर्ज होकर 25.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ सामान्य से करीब दो डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

पर्वतीय इलाकों की बात करें तो यहां दिन का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम दर्ज किया गया, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड और ज्यादा असर दिखा रही है। लगातार जारी शुष्क मौसम के बीच पाला और कोहरा आने वाले दिनों में लोगों की दिक्कतें और बढ़ा सकता है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts